जैसलमेर। भीषण गर्मी के बीच भानु सेवा संस्थान की ओर से शुरू किया गया ‘हर घर एक परिंडा’ अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। सीमावर्ती गांव दव, फुलिया, सत्तो, करड़ा व पोछीणा सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने घरों व सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था शुरू कर दी है।


संस्थान के कार्यकर्ता पदमसिंह करड़ा, चैन सिंह करड़ा, वीरेंद्र सिंह फुलिया, हुकमा राम सत्तो, फूल सिंह, गुलाब सिंह, हमता राम, मूलसिंह सोढा, भोजराज सिंह गुंजनगढ़ व लीला राम वानर ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मुहिम से जुड़ते जा रहे है।


दव स्थित सच्चे नाथ मंदिर परिसर में श्रमदान कर 10 परिंडे लगाएं गए। लगातार बढ़ते तापमान के बीच यह पहल पक्षियों के लिए राहत बन रही है और जीव-दया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है।


संस्थान के संरक्षक दमाराम मेघवाल का कहना हैं कि इस भीषण गर्मी में अगर हर घर एक परिंडा लगाएं तो कोई पक्षी प्यासा नहीं रहेगा।
पक्षी अप्रत्यक्ष रूप से बीजारोपण करते हैं और इन परिंदों का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान हैं वहीं,यह अभियान पूरे जिले में प्रेरणा बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *