सिरोही । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वेलांगरी में समाज सेवा शिविर में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालंद्री की टीम से नटवर सिंह ने शिविरार्थियों को बताया की अल्प आयु में बनने बिगड़ने का समय होता है।

विधार्थी अपने करियर बनाने में त्याग करने की जरूरत है। और अपने संगत अच्छे लोगों से संपर्क में रहने की जरूरत है। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की बारीकी से जानकारी दी गई। वही शिविर प्रभारी भीम सिंह उप प्राचार्य ने बताया की 17 मई से 31 मई तक यह शिविर रहेगा जिसमें पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता में श्रमदान,विधार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ अन्य गतिविधिया की जा रही है। इस मौके पर दल नायक अध्यापक ने छात्र छात्राओं को योगासन का मंत्र दिया जिससे जीवन में दिनचर्या में प्रतिदिन करने से स्वस्थ शरीर रहता है।

