सांचौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय बैठक मेघवाल छात्रावास, सांचौर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरि सिंह तेंगुरिया (प्रदेश प्रभारी) एवं लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण कालमा व अंबालाल फुलवारिया शामिल हुए।


बैठक में संगठन को मजबूती देते हुए सांचौर विधानसभा अध्यक्ष पद पर पांचाराम मेघवाल निवासी वांक तथा विधानसभा प्रभारी के रूप में लक्ष्मण कालमा और अंबालाल फुलवारिया को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए भंवरलाल केसूरी को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार कीलवा को महासचिव, मांगीलाल हाड़ेतर को सचिव एवं आसुराम करावड़ी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल ने कहा कि बसपा इस बार सांचौर विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय किया जाएगा और सर्व समाज को साथ लेकर जीत सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में विरमाराम, अर्जुनराम, अंबालाल, आसुराम, गजाराम, श्रवण कुमार, नरपत राम, बाबूलाल, गणेशाराम, हीराराम, मेवाराम, करनाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *