समता सैनिक दल की आवश्यक बैठक 24 जून बुधवार को बुदसू स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक का उद्देश्य 26 जून 2026 को राज ऋषि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया एवं अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी देकर जयंती को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया की एवं उन्होंने ने बताया कि राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने रियासत कोल्हापुर में 1902 में सरकारी नौकरियों में पिछड़ों और अति पिछड़ाओं को 50% आरक्षण देखकर आरक्षण व्यवस्था की नींव रखी एवं समता मूलक समाज की स्थापना की।

छत्रपति शाहूजी महाराज ने कई कल्याणकारी योजनाएं अपने रियासत में लागू की। इसलिए साहू जी महाराज देश के सबसे बड़े महान शासक हुए। उन्होंने दलित पिछड़ों की आवाज को सुना एवं उन्हें हर तरह से हर प्रकार की सहायता दी गई। साहू जी महाराज ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को आगे बढ़ाने में सहयोग किया एवं उन्होंने दलित नहीं बल्कि इस देश के सबसे बड़े महान नेता होने का गौरव हासिल करेगा ऐसा शाहजी ने बताया। आज छत्रपति शाहूजी की भविष्यवाणी साबित हुई है। छत्रपति शाहू जी की जयंती पर समाज के गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवी ,अंबेडकर मिशन को चलाने वाले लोग एवं कई लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है ।यह कार्यक्रम आगामी 26 जून को budsu कार्यालय में साहू जी की जयंती का आयोजन किया जाएगा। आज की बैठक में वरिष्ठ सैनिक सुरेश बामनिया, हनुमान परिहार, शंकर लाल मौर्य,लोकेश बदरिया, सुरेश बोla के अलावा कई सैनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *