चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर में बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के तत्वावधान में 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाडोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह का समिति के संरक्षक रामकिशोर राय, सेवानिवृत्त एडीएम केआर बुनकर एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने पोस्टर का विमोचन किया।


समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण परिहार एवं महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा।
हरसोलिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में डॉक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके सम्मान के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की।
इस दौरान समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, समाजसेवी लालाराम महरड़ा, मीरा देवी, उपाध्यक्ष शंकरलाल सरावता, उपमहासचिव हनुमान सहाय झांटीवाल, नवल किशोर छितरोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *