मकराना। ग्राम बूडसू में अंबेडकर जयंती का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अप्रैल को अंबेडकर अभिज्ञान प्रतियोगी परीक्षा, 13 अप्रैल को 7:30 बजे से अंबेडकर भीम संध्या एवं 14 अप्रैल को मुख्य समारोह एवं समता सद्भभावना यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए समापन किया गया ।दिनांक 13 अप्रैल को भीम संध्या का कार्यक्रम रामपाल जी अग्रवाल के नोहरे में प्रारंभ किया गया ।

इस कार्यक्रम में बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से आए मुख्य कलाकार दानवीर गौतम एवं उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी गई। गायन के माध्यम से उन्होंने हमारे महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जिसकी संपूर्ण लोगों ने सराहना की ।कार्यक्रम देर रात तक चला ।

दूसरे दिन अंबेडकर जयंती समारोह का कार्यक्रम प्रातः 11:00 से प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीमान भंते प्रज्ञा सागर हनुमानगढ़ वाले थे एवं अध्यक्षता मकराना तहसील के कमांडर किशन लाल गहलोत ने की ।इस कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया ।साथ ही राजकीय सेवा में चयनित ,खेल जगत में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों के अलावा कक्षा 10 व 12वीं में 85% अंक से अधिक लाने वाले लोगों को भी पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम को ऊंचाई पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दल के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि 21वीं सदी में हम अंबेडकरवाद को कैसे सफल बना सकते हैं? इसके ऊपर विस्तार से जानकारी दी ।मुख्य अतिथि प्रज्ञा सागर ने कार्यक्रम को बाबा साहब के संघर्ष एवं त्याग के बारे में गहराई से बताया ।वही ग्राम के सरपंच महावीर कुंकणा ने जाति व्यवस्था के खात्मे के उपाय बताएं ।कार्यक्रम को हेमाराम दुस्तावा, पूजा सुवासिया , संजना लूना ,मकराना से आए हुए एडवोकेट श्री राम अडानिया ,राजू परिहार ,कार्तिक बामनिया, महेंद्र कुमार के अलावा कई लोगों ने बाबा साहब के बारे में बताया ।कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही ।साथ ही 4:00 बजे से ग्राम के मुख्य मार्गो से समता सद्भावना यात्रा निकाली गई ।यात्रा में लोगों का जन सैलाब देखने लायक था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सैनिक राजूराम सुवासिया ,भंवरलाल लूना, सुरेश बामनिया ,लोकेश बडारिया ,बाबूलाल खारडिया अध्यापक ,जोधाराम अध्यापक ,गोगा राम गुंगलिया ,शंकर लाल मौर्या, श्रवण राम आसोपिया, जितेश बडारिया ,अभिषेक गुसाईवाल ,आलोक कांसोटिया ,सुरेश बोला ,दिनेश गहलोत ,नवल किशोर मोर्य के अलावा कई लोगों ने सराहनीय कार्य किया। इस कार्यक्रम में ग्राम के जगदीश जी निमोदिया ,मुकेश पारीक, राजवीर सिंह राठौर के अलावा दुस्तावा मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, बाबरी मोहल्ला के पुरुष व महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया ।कार्यक्रम देर रात तक चला।
