प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सरकारी कार्मिकों और खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान

चूरू। स्थानीय ज्योति नगर में रविवार को धानक समाज एवं संत कबीर शिक्षा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 जून को चूरू के गोयंका टाउन हॉल में भव्य स्तर पर ‘जिला स्तरीय कबीर जयंती समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

​बैठक को संबोधित करते हुए संत कबीर शिक्षा समिति के संरक्षक सीताराम लुगरिया ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं से कबीर जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार और शिक्षाएं आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

लुगरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इस कार्यक्रम का निमंत्रण पहुंचाएं और सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

समिति के सचिव गुरु धानका ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा की यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि हमारे समाज का एक ऐसा अनूठा महामेला है जो प्रतिवर्ष आयोजित होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमें इसके माध्यम से सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करना है। हमें अपने हक और अधिकारों को पहचानना होगा। इस मंच के माध्यम से समाज की उन होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन किया है।

समारोह के सफल और सुचारू संचालन के लिए बैठक में सर्वसम्मति से एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया गया, जो कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा और संपूर्ण प्रबंधन की कमान संभालेगी।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा गया और सभी ने हाथ उठाकर कबीर जयंती समारोह को पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र बावलिया, जिलाध्यक्ष कुमार सोनू सरोहा, सत्यवीर सिंह नीनाणीया, सीताराम खरोड़, सुमेर सिंह होटला, मदन खरोड़, पवन बागड़ी, हवासिंह इंदौरा, अनीश लुगरिया, पवन होटला, पूर्ण होटला, सुभाष होटला, भूपसिंह राजपुरा, सुमेरमल धानका, प्रताप खरोड़, राजेन्द्र कुमार, रामचंद्र जोड़ी, गिरधारी नागर देराजसर, हरिराम काकलासर, बलवीर नीनाणीया, बृजलाल खांडा, गोपीराम मावर, सूरजभान नयांगल, नथु डाबला, सोमवीर, राजेन्द्र, प्रभुराम बागड़ी, हरिसिंह होटला, रणजीत लुगरिया, संदीप लुगरिया, हरीश नीनानिया, गोविन्द लुगरिया, आजाद नीमा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *