भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा संचालित अभिरुचि केन्द्र भिंयाड़ में आज का ध्वजारोहण लीलसर निवासी नरेश सऊ द्वारा किया गया।


शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि नरेश सऊ ने ध्वजारोहण पश्चात् सभी बच्चों को आमरस पिलाया तथा गुरुजनों का कहना मानकर मेहनत के साथ अपनी अभिरुचि मे निखार लाने की बात कही । स्थानीय संघ शिव के पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी ने नरेश सऊ का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया तथा बच्चों ने स्काउट गाइड क्लेप बजाकर सम्मान किया। शिविर संचालक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
दक्ष प्रशिक्षक वेदा राम मेघवाल, पवनी चौधरी, मुकनाराम परिहार, प्रमिला चौधरी, गणेश कंवर, पोकरराम सोलंकी ने अपनी अपनी कक्षाओं का अवलोकन कराया । इस अवसर पर भामाशाह दिनेश बालवां, तेजसिंह व मोहन कुमावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *