सरदारशहर । आगामी होली के शुभ अवसर पर सेठ मूलचंद विकास कुमार विनीत कुमार मालू के सौजन्य से स्थानीय ताल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम ” होली मायड़ भूमि री ” के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य बाजार में कार्यालय का शुभारंभ उदासर धाम के संत श्री दयानाथ जी महाराज के कर कमलों द्वारा बड़ी संख्या में गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया गया ।

27 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत ताल मैदान में पहली बार घीदड़ का विराट आयोजन , प्रतिदिन प्रदेश की सुप्रसिद्ध चंग मंडलियों द्वारा प्रस्तुति , सुविख्यात गायिका सीमा मिश्रा सहित अनेक नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां , एक मार्च को सांय 4 बजे भव्य होली शोभायात्रा मुख्य आकर्षण होंगे ।

कार्यालय उदघाटन के समय पंडित शिवकांत पारीक द्वारा पूजा अर्चना की गई ।
इस अवसर पर निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी , उप प्रधान केशरीचंद शर्मा , वृताधिकारी कुलदीप वालिया , थानाधिकारी मदन विश्नोई , पूनमचंद तिवाड़ी , व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी , सत्यनारायण जांगिड़ , गौरीशंकर शर्मा , बनवारी लाल जांगिड़ , अमरचंद मीणा, मुरलीधर सैनी , राकेश टाक, फारुख ज्यानमोहम्मद , मुमताज अली , तेजपाल सिंह चौधरी , किशोर भारद्वाज , भंवर लाल धूत, दिनेश पांडिया , राजकुमार पारीक , सीताराम चौहान , प्रह्लाद राय पांडिया , गिरधारी लाल पारीक , पन्नालाल देरासरी, पंडित बालकृष्ण कौशिक , सुरेश वर्मा , रामप्रसाद बोहरा , अशोक महर्षि , शंभुदयाल पारीक , गौरीशंकर कंदोई , हरिप्रसाद शर्मा , पंडित अभिषेक पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे । आयोजन समिति अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी , उपाध्यक्ष रामप्रसाद सुथार , मंत्री शंकर लाल प्रेमानी, आयोजन प्रभारी जितेंद्र राजवी , कार्यक्रम संयोजक संपतराम जांगिड़ , दिलीप सिसोदिया , अमित पारीक , योगेंद्र राजवी , सुधीश पारीक , पंकज जड़ीवाल , विकास पारीक , विनीत जाडीवाल प्रकाश पापटान , पवन सिंह , रोहित प्रजापत , निर्मल चौहान आदि ने समस्त आगंतुकों का अभिनन्दन किया ।
