बारा। डॉ. अंबेडकर संघर्ष समिति अटरू–बारां द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर सालपुरा रोड अटरु में जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल के तत्वाधान में आयोजित की गई।

डॉ जे पी यादव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति के निदेशानुसार
बैठक में प्रतिमा स्थापना के स्थान, आवश्यक स्वीकृतियों, आर्थिक सहयोग एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। 14 अप्रैल 2026 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में के लिए सभी समितियां के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें सर्वसम्मति से भीम आर्मी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष संजय मेघवाल का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया एवं सभी समितियो के अध्यक्ष ने शोभायात्रा के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।
सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य विधिवत अनुमति लेकर एवं जनसहयोग से पूर्ण किया जाएगा।
बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक में समिति के संरक्षक जसवंत यादव संस्थापक बंशीलाल यादव, सचिव गिरिराज ऐरवाल ,महामंत्री हरिमोहन शाक्यवाल ,केसरीलाल मेघवाल, गिरिराज सिंह, अमरलाल मेघवाल, रंगलाल मेघवाल, मुकेश कुमार वर्मा, भीम आर्मी के सत्यनारायण सागोड़ा, अक्षय मेघवाल, विनोद मेघवाल, दीपक अंबेडकर, रामनिवास वर्मा,तरुण रैगर, महावीर पंवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *