भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा भियाड़ में चल रहे अभिरुचि शिविर में शिक्षाविद अमर दान लालस द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
शिविर संचालक डॉ. वेदाराम मेघवाल प्रधानाचार्य ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया यह अभिरुचि शिविर 17 मई से 20 जून 2026 से संचालित हो रहा है ।

जिसमें कम्यूटर शिक्षण, सिलाई-कटाई कार्य, योगा , गीत संगीत, चित्रकला आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । आज के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर दान लालस ने बताया कि आज के समय में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए स्काउट गाइड एक व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक माध्यम है । अभिभावकों से इस तरह के कार्यक्रमों में बच्चों को प्रवेश दिलाना चाहिए तथा इस कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
भामाशाओ को एवं राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों एवं सहयोग की सराहना की ।
बच्चों ने उनके सम्मान में वेलकम सोंग प्रस्तुत किया।
अनिल जांगिड़ द्वारा सभी के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की तथा एक कम्यूटर भी भेट किया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण सिंह राठौड एवं अनिल जांगिड़ ने शिविर के बारे मे बच्चों के कार्य की तारीफ की ।
इस अवसर ईश्वर राम गूजर , खेत सिंह राठौड़, कुपा राम कडवासरा ,मूला राम गोदारा , कृपा राम सोलंकी , दिनेश बालवा , ओमप्रकाश, दुर्गेश गर्ग ,कस्तुरा राम , दीपा राम सोलंकी , मांगी दान आदि मौजूद रहे ।

स्थानीय संघ के सचिव पोकर राम सोलंकी के कुशल नेतृत्व में दक्ष ट्रेनर के रूप में मुकना राम परिहार , प्रमिला चौधरी , गणेश कंवर , पवनी चौधरी की सेवाएं सराहनीय रही ।
मूला राम गोदारा ने रंगीन प्रिंटर , गणेश कंवर ने तबला सेट एवं पवनी चौधरी ने पियानो भेट किया ।
गेमरा राम परिहार ने भामा शाओ का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।
स्काउट गाइड ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।
अन्त में पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी ने सभी मेहमानों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सेवा कार्य में रामावतार सोलंकी , कानू चौधरी, रामदेव बालवा , श्रवण सिंह , कैलाश ,प्रकाश सोलंकी एवं दिनेश ने अपनी सेवाएं दी ।
विधिवत से शिविर कल सर्व धर्म प्रार्थना सभा के बाद संपन्न होगा ।
