भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर की ओर से भिंयाड मे संचालित अभिरुचि केन्द्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पालाल जांगिड के हाथों पोस्टर का विमोचन किया गया तथा जागरकता रैली को रवाना किया ।

शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल ने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार की गई तख्तियों व पोस्टर का विमोचन सेवानिवृत्त व्याख्याता चम्पालाल जांगिड द्वारा किया गया । जांगिड के द्वारा नीम का वृक्ष विद्यालय प्रांगण में लगाया गया तथा उनकी अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली को रवाना किया गया । रैली भीयाड मुख्य चौराहा होते हुए गाँव के मुख्य बाजार तक जाकर वापस अभिरुचि केन्द्र लौटी । बच्चे हाथों में तख्तियाँ लिए बडे उत्साह के साथ नारे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे।
सभी दक्ष प्रशिक्षकों ने रैली में भाग लिया तथा पक्षियों के लिए परिण्डे भी लगाए । स्थानीय संघ सचिव ने बच्चों को पेड बचाने की प्रेरणा देने वाली स्वरचित कविता का सस्वर वाचन करवाया।
