भगवानदास कुआँ स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
चूरू। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया का रविवार रात्रि को शहर के वार्ड संख्या 47 स्थित भगवानदास कुआँ, शिव मंदिर परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता भींवराज सैनी ने की। लुगरिया को लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

समारोह के दौरान वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीताराम लुगरिया का साफा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि लुगरिया की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने पुनः इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है।






नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षद राकेश दाधीच, पूर्व पार्षद विश्वनाथ जांगिड़, पूर्व पार्षद निरंजन प्रजापत, भाजयुमो जिला महामंत्री पवन चांवरिया, कमलेश राव और गणेश सैनी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सांवरमल सैनी, परमेश्वर हटवाल, विमल वाल्मीकि, महेंद्र सैनी, गजानंद प्रजापत और गिरधारीलाल सैनी सहित कई वरिष्ठ जनों ने शिरकत की।
स्वागत समारोह में भगवानाराम प्रजापत, परमेश्वर सिंगोदिया, फरियाद खान, शाहरुख़ खान, संदीप लुगरिया, जगदीश खन्ना, हरीश नीनानिया, मंगतूराम वाल्मीकि, नेमीचंद सैनी, विनोद सैनी और संदीप चांवरिया सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
