रतनगढ़। गुरुकुल आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ में वार्षिकोत्सव ओर प्रतिभा सम्मान समारोह से. नि. प्राचार्य प्रो. कल्याण सिंह चारण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि श्रवण सोडा, हरिप्रसाद हर्षवाल, ओम प्रकाश सांखला, रामचन्द्र दायमा, विकास थिरपाल, सहायक शाखा प्रबंधक, lic रतनगढ़, शंकर लाल मीणा, विकास अधिकारी lic रतनगढ़, डॉ बृज दीपक स्वामी, निदेशक, स्वामी कॉलेज रतनगढ़ रहे।

जिसमें बच्चों ने दर्जनों सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीत, प्रेरणा दायी गीतो से प्रोग्राम राजस्थानी विशेष रहा वक्ताओं ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया और बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के अनेक अवसर, फायदे बताए। कल्याल सिंह चारण ने बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में टॉप करने वाले आठवीं कक्षा के बच्चो को 500 ओर पांचवीं कक्षा के बच्चो को 250 रुपए का नगद इनाम दिया। ओर शिक्षा को संस्कार के साथ ग्रहण करने की बात कही।
हरि प्रसाद हर्षवाल ने बच्चों को माता पिता गुरुजनों की आज्ञा पालन करते की बात कही, विकास थिरपाल ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर बचपन याद करते हुए प्रारंभिक शिक्षा के महत्वपूर्ण पड़ाव समझाए। शंकर लाल मीणा ने गुरुकुल स्कूल के नवोदय में बच्चों के सलेक्शन को रतनगढ़ में कुछ अलग हटकर विशेष उपलब्धि बताया। बृज दीपक ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा बच्चो के नव भविष्य निर्माण का पहला पड़ाव है अशोक आलड़ीया ने बताया कि आज वास्तव में बच्चों का बहुत अच्छा प्रोग्राम देखने को मिला।
इस अवसर पर राजेश गहलोत, राजेंद्र नोखवाल, लालचंद पंवार, अशोक आलडिया, शिवाराम मेघवाल, राजेंद्र मारोठिया, सुनील मारोठिया, अमर चंद माली, वीरेंद्र बुनकर, मदन प्रजापत, श्याेदान सिंह राजपूत, फकीर चंद दानोदिया, जीतू श्याेता, भंवर लाल , झाबर मल , मुरली धर सांखला, बंशी धर, कन्हैया लाल सांखला, हरिकिशन खींची, जीतू सांखला, आकाश तोशावरा, वासुदेव, रवि सांखला, कंचन, नीतू, पायल, कविता, ललिता, बेबी आदि उपस्थित रहे संस्था प्रधान नेमीचंद सांखला ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश सांखला और आकांक्षा सांखला ने किया।
