मकराना । समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में 11 नवंबर 2026 को दल के मकराना स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह का प्रारंभ भगवान, बुद्ध बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दल के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्म दिवस 11 नवंबर (1888 )की याद में मनाया जाता है ।इस दिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

अब्दुल कलाम आजाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा प्रणाली को आकार देने और आधुनिक शिक्षा, साक्षरता तथा सभी को समान अवसर दिलाने में अहम योगदान दिया था ।

कांसोटिया ने आगे बताया कि इसी कड़ी में वैचारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से डॉक्टर अंबेडकर और शिक्षक दिवस या शिक्षा दिवस के बीच कई महत्वपूर्ण संबंध और संदर्भ है। डॉ अंबेडकर के अनुयाई और समाज सुधारक उन्हें केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचित लोगों का मार्गदर्शन एवं विश्व गुरु या महान शिक्षक मानकर शिक्षक दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। डॉक्टर अंबेडकर ने वंचित वर्गों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए पीपल्स एज्युकेशन सोसायटी( 1945) की स्थापना की और मुंबई और औरंगाबाद में कई कॉलेज खोले। अंबेडकर का मानना था कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री पानी का माध्यम नहीं है ,बल्कि यह वंचित समाज का आत्म सम्मान और सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा इंजन है ।इसी उद्देश्य से इस सोसायटी की स्थापना की थी। डॉक्टर बी आर अंबेडकर के लिए शिक्षा केवल किताबें पढ़ने या डिग्री लेने का जरिया नहीं थी, बल्कि यह मानसिक गुलामी से मुक्ति और आत्म सम्मान का सबसे बड़ा उपाय है ।शिक्षा व्यक्ति में इतना साहस और आत्मविश्वास भर देती है, कि वह किसी भी अन्याय के खिलाफ निडर होकर अपनी आवाज उठा सकता है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील कमांडर धीमान किशन लाल गहलोत ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय वर्तमान (शिक्षा मंत्रालय) ने 11 सितंबर 2008 को घोषणा की थी कि हर वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा । वर्ष( 2008 )से इसे लगातार मनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ सैनिक जसवंत मेघवाल, विजय मेघवाल ,विजय सिंह, सिद्धांत सिंह, गौतम नायक ,लकी नायक, उदित नायक, पवन नायक ,दक्ष, मनीष मेघवाल, धर्मेंद्र गुर्जर, तेजपाल गुर्जर ,माया नायक, गीता नायक, कुसुम लता नायक, सोनू नायक ,दिनेश मेघवाल, हेमंत नायक, दिलीप नायक, विक्रम नायक, अजय नायक, मुकेश गुर्जर, संदीप वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, मयंक धांधल ,सूरज धांधल ,रोहित वाल्मीकि के अलावा कई सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *