
जयपुर । (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) शहर के नवसृजित ग्राम पंचायत सरदारपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच हंसराज बुटोलिया ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ सरपंच हंसराज बुटोलिया ने पैदल चलकर तेजाजी महाराज के दर्शनकर ग्राम पंचायत सरदारपुरा पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

नवनिर्वाचित सरपंच हंसराज बुटोलिया का रोजदा पूर्व सरपंच आशा शैतान निठारवाल एवं ग्राम विकास अधिकारी सुमन वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करवाया।सरपंच हंसराज बुटोलिया ने कहा कि जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विश्वास को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को समझकर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर नवनिर्वाचित सरपंच बुटोलिया का माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।सरपंच बुटोलिया ने नवनिर्वाचित उपसरपंच, वार्डपंचों, पूर्व सरपंचों, पूर्व वार्डपंचों एवं अन्य ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों एवं ग्रामीणजनों का भव्य स्वागत किया।समारोह में नवसृजित ग्राम पंचायत सरदारपुरा में भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। जिनका सरपंच द्वारा माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। यह समारोह काफी चर्चा का विषय रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
