बीदासर। पीएम श्री लक्ष्मीनारायण तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांण्डवा में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) शाखा बीदासर की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ईश्वर राम मेघवाल एवं चुनाव पर्यवेक्षक सतीश भाटी की देखरेख में चुनाव कराया गया।
निर्वाचन में सोनाराम पटीर अध्यक्ष, सांवरमल गुसाईवल उपाध्यक्ष, हनुमानाराम नायक सभाध्यक्ष, बन्नाराम मेघवाल कोषाध्यक्ष, देशमाराम भाटी महामंत्री तथा हंसराज मौर्य संरक्षक निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मेघराज गुसाईवल, अशोक कुमार गुसाईवल, दीपचन्द गुसाईवल, रामकुमार नवल, नौरंगलाल, जियाराम, परसाराम, हीरालाल, डॉ. महेन्द्र कुमार मुन्नोतिया, नानूराम, अशोक मीणा, पुखराज शीला, गणेशाराम, एडवोकेट गोविन्द, बाबूलाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
