भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर द्वारा भिंयाड में संचालित अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में ए एन एम दुर्गा बहिन जी ने ध्वज फहराया ।

शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की दक्ष प्रशिक्षक प्रमिला चौधरी की पुत्रवधु एवं ए एन एम दुर्गा बहिन जी ने आज का ध्वजारोहण किया तथा दक्ष प्रशिक्षक पवनी चौधरी के द्वारा उनका स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत व वीणा भजनों की प्रस्तुतियाँ दी ।
दुर्गा बहिन जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कहा कि मुझे आपकी तरह अभिरुचि शिविर में सीखने का अवसर नही मिला फिर भी नौकरी लगने के बाद मैंने सिलाई करना सीखा । आपको अभी से अपनी रुचि का काम सीखने का मौका मिल रहा है आप इसका पूरा लाभ लें तथा मन से सीखें । आगे उन्होंने कहा कि सभी के साथ प्रेम से मिलकर काम करना बडी बात है जो आज यहाँ देखने को मिल रही है। उन्होंने बच्चों के कार्यों का अवलोकन किया तथा खुशी जाहिर की । इनके परिवार की तरफ से बच्चों को भोज दिया गया।
इस अवसर पर स्थानीय संघ शिव के पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी ने शिविर की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बच्चों के कार्यों की तारीफ की तथा मेहमानों का स्वागत किया ।
कबीर आश्रम कानासर के महंत सागरदास का शिविर संचालक के द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया गया । महंत सागरदास ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर मार्ग दर्शन किया ।
पवनी चौधरी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
