बारां।नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें स्वर्गीय दीपक खारवाल संविदा नर्सेज कर्मी के परिवार को न्याय दिलाने एवं सेवा समाप्त किए गए प्रदेश के समस्त संविदा नर्सेज को सेवा बहाली के संबंध में ज्ञापन सोपा गया।

जिला संयोजक संजय मेघवाल ने बताया किएसएमएस प्रधानाचार्य कार्यालय में राज्य सरकार व राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता हुई जिसमें दीपक खारवाल के परिवार को सरकार की ओर से अधिकतम आर्थिक सहायता राशि दी जाए, साथ ही स्वर्गीय दीपक खारवाल की पत्नी श्रीमती करिश्मा को राजमेश के माध्यम से योग्यता के अनुसार संविदा पर नौकरी दी जाए। दीपक के परिवार को इंदिरा आवास में मकान एवं पालनहार योजना का लाभ दिया जावे। प्लेसमेंट एजेंसी के नर्सेज कर्मचारी जिनकी सेवा समाप्त की गई है प्रदेश में बनी हुई आवश्यकता के अनुरूप समस्त नर्सेजकर्मियों को यूटीबी ,आरएमएस के माध्यम से पुनः नियुक्ति दी जावे। स्वर्गीय दीपक खारवाल की घटना को 24 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है जिसके कारण संपूर्ण राजस्थान में दिनों दिन नर्सेज आंदोलन तेज होता जा रहा है तथा चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो रही है एवं नियमित अनियमित नर्सेज संगठनों का दीपक खारवाल के साथ पूर्ण सहयोग है एवं संगठनों की मांग है की राज्य में नर्सेज की ठेका प्रथा प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति करने पर पूर्ण प्रतिबंध किया जावे और शीघ्र अति शीघ्र दीपक खारवाल को न्याय दिया जावे अन्यथा नर्सेज संगठन आगामी रणनीति तैयार कर कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के लिए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र मीणा, ब्रजराज सिंह तंवर, अर्पित शर्मा, भुनेश गौतम सहित नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

