पाली। मेघवाल समाज छात्रावास शिक्षण संस्थान, पाली की कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 5 जुलाई 2026, रविवार को हाउसिंग बोर्ड, पाली में प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में संस्थान के विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों एवं चुनाव संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में संस्थान के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही नए एवं वर्तमान सदस्यों के अनुमोदन, आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति तथा चुनाव तिथि एवं कार्यक्रम निर्धारण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संस्थान हेतु भूमि आवंटन की फाइल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा भी बैठक का प्रमुख विषय रहेगी। वहीं समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित “एक शाम शिक्षा के नाम” कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि संस्थान की विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके तथा समाज हित के कार्यों को नई गति मिल सके।

मेघवाल समाज छात्रावास शिक्षण संस्थान, पाली
“शिक्षा, संगठन एवं समाज उत्थान के लिए समर्पित”

जारीकर्ता: रमेश कुमार सोलंकी,संस्थापक सदस्य एवं
प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ
मेघवाल समाज छात्रावास शिक्षण संस्थान, पाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *