जैसलमेर ।रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भानु सेवा संस्थान फलोदी के संरक्षक एवं सलाहकार दमाराम, सक्रिय सदस्य प्रेमकुमार भाटिया तथा जैसलमेर के प्रथम देहदानी प्रेमसुख को प्रतिष्ठित “समाज सारथी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें दिव्यांग सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर पारसमल सैनी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित इन तीनों समाजसेवियों के कार्यों की सराहना की गई।
भानु सेवा संस्थान परिवार एवं मेघवाल समाज ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

