मकराना। समता सैनिक दल जिला शाखा डीडवाना- कुचामन के तत्वावधान में 26 अगस्त बुधवार को दल के मकराना स्थित कार्यालय में महिला समानता दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह का प्रारंभ भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल (राजस्थान ) ने बताया कि महिलाओं को आजादी के बाद से ही मतदान का अधिकार पुरुषों के बराबर दिया परंतु यदि वास्तविक समानता की बात करें तो भारत में आजादी के इतने वर्ष भी जाने के बाद भी महिलाओं की स्थिति गौर करने लायक है।

यहाँ सभी महिलाएं नजर आती है जो सभी प्रकार के भेदभाव के बावजूद प्रत्येक क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर चुकी है और सभी उन पर गर्व महसूस करते हैं। परंतु इस कतार में उन सभी महिलाओं का भी शामिल करने की जरूरत है जो हर दिन अपने घर में और समाज में महिला होने के कारण आसमानता को झेलने के लिए बेबस है। चाहे वह घर में बेटी, पत्नी ,मां या बहन होने के नाते हो या समाज में एक लड़की होने के नाते हो ।आए दिन समाचार पत्रों में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ , घिनौनी हरकतें वाली खबरें पढ़ने को मिलती है। कांसोटिया ने आगे बताया कि कुछ उपलब्धियां के बाद भी देखे तो आज भी महिलाओं की कामयाबी आधी अधूरी समानता के कारण कम ही है ।


हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस तो मनाया जाता है ।लेकिन दूसरी और महिलाओं के साथ आज भी दोयम दर्जे का व्यवहार जारी है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और प्रतिशत कम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सैनिक धीमान विकास बौद्ध ने विश्व में महिलाओं के साथ आई असमानता को दूर करने के उपलक्ष में हर वर्ष विश्व महिला समान दिवस मनाया जाता है ।इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है ।इसके साथ ही भेदभाव, दुष्कर्म, भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों में जागरूकता फैलाना है। आज के समारोह में सैनिक जसवंत नायक ,दिलीप मेघवाल, महेश नायक, मनीष मेघवाल, देवराज बंजारा, राजवीर नायक, धर्मेंद्र गुर्जर, तेजपाल गुर्जर ,माया नायक, गीता नायक, कुसुम लता नायक ,सोनू नायक, दिनेश मेघवाल, हेमंत नायक ,दिलीप नायक ,विक्रम नायक, अजय नायक ,मुकेश गुर्जर ,संदीप वाल्मीकि ,योगेश वाल्मीकि, मयंक धांधल,सूरज धांधल ,कृष्णा नायक, रोहित वाल्मीकि, जीविका, पायल मेघवाल ,सोनिया, गीता, मोनिका के अलावा कोई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

