भियाड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर के तत्वावधान में भिंयाड में चल रहे अभिरुचि केन्द्र में आज का ध्वजारोहण भामाशाह मूलाराम गोदारा द्वारा किया गया।

शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद भामाशाह मूलाराम का स्काउट परम्परा के अनुसार स्कार्फ से स्वागत किया गया । बच्चों के वेलकम सोंग व भजनों की प्रस्तुति के बाद गोदारा ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि बच्चे भारत बा भविष्य है इसलिए इनके सर्वांगीण विकास हेतु हमें मेहनत करने की जरूरत है । उन्होंने छुट्टियों मे बच्चों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की । साथ ही स्काउट गाइड संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी तारीफ की। गोदारा ने अपने प्रतिष्ठान जी एस एग्रो भिंयाड की तरफ से बच्चों को भोज दिया जिसको स्टाफ साथियों ने मिलकर परोसा । इसी के साथ उन्होंनेअपनी तरफ से स्थानीय संघ शिव को एक प्रिन्टर भी भेंट किया ।
स्थानीय संघ शिव के पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी, कोषाध्यक्ष गेमराराम परिहार ने स्थानीय संघ शिव की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
