रतनगढ़। बैंक आफ इंडिया में उप शाखा प्रबंधक के पद पर चयनित सेहला निवासी मनजीत सिंह चौधरी को अभिनंदन टीम सेहला द्वारा सम्मानित किया गया।


अभिनंदन टीम सेहला के संयोजक संस्थापक उप प्राचार्य लाल चंद मीणा ने बताया कि अभिनंदन टीम सेहला ने मनजीत सिंह चौधरी और उनके माता-पिता को उनकी इस बड़ी सफलता के लिए माला पहनाकर और मौंमेटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
मीणा ने बताया कि सरकारी सेवा में चयनित होकर या अन्य किसी क्षेत्र में गांव सेहला का नाम रोशन करने वाली सर्व समाज की प्रतिभाओं को अभिनंदन टीम सेहला सम्मानित कर समाज को नई प्रेरणा देने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में हनुमान सिंह खोथ, कृष्णा देवी, सावरमल मीणा,आसिफ खान डा.अयूब खान, इसपाक खान, चम्पा लाल मीणा, सहीराम खोथ, धर्मपाल खोथ, जावेद खान, विक्रम मीणा,सुमन ,प्रियंका, सुमित ,कार्तिक मीणा ,हरमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *