भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर द्वारा भियाड में संचालित अभिरुचि केन्द्र में भामाशाह महेश गोदारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि ठण्डे आर ओ जल के भामाशाह महेश गोदारा ने ध्वजारोहण किया साथ ही बच्चों को फल व जूस वितरण करने वाले भामाशाहों में प्रमिला देवी, ओम प्रकाश, केशा राम, दुर्गेश गर्ग, उम्मेदाराम, देवाराम मौजूद रहे।


वेदाराम जी ने महेश गोदारा का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया तथा शिविर की संक्षिप्त जानकारी दी । अन्य मेहमानों का स्वागत नारायण राम सोलंकी, गेमराराम परिहार, मुकनाराम परिहार, पवनी चौधरी, प्रमिला चौधरी व मूलदास द्वारा किया गया।
गोदारा ने बच्चों के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जो बच्चे घर पर बैठे हैं वे आपसे बहुत पीछे रह गए हैं आपने यहाँ आकर बहुत कुछ सीखा है और बजाने के साथ भजन गाना और कम्प्यूटर चलाना भी सीख लिया है । उन्होंने आगे कहा कि जो काम करेगा वही आगे बढेगा । बच्चों ने स्काउट क्लेप से स्वागत किया ।
नारायण राम सोलंकी ने शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने के उपलक्ष में तारीफ कर कहा कि हमारे स्थानीय संघ शिव को गर्व की अनुभूति हो रही है तथा आपका सेवा कार्य अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है। साथ ही उन्होंने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *