चितलवाना (अरविन्द डाभी) पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के लिए पक्षियों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान मेघ शिक्षा संदेश ग्रुप के द्वारा चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में बेचराराम पातलिया प्रतापपुरा व प्रेमलता पत्नी बेचराराम पातलिया प्रतापपुरा ने निवास स्थल पर परिंदों के लिए परिंडे लगाकर इस मुहिम में भागीदारी निभाई हैं।

वहीं,श्वानों के लिए पानी के कुंड,भोजन और छाया की व्यवस्था की गई हैं।

अभियान संचालक पक्षी प्रेमी अरविंद डाभी ने बताया कि परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं और इन्हीं के द्वारा अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है क्योंकि यही परिंदे बीज खाते समय नई जगह पर गिराते हैं जिससे एक नए पौधे का उदय होता हैं और ये मुहिम नैहड़ क्षेत्र चितलवाना सहित सांचौर-जालोर जिले में कोरोना काल से निरंतर चलाई जा रही है। डाभी ने आमजन से अपील की हैं इस भीषण गर्मी में पंछियों के लिए कम से कम 1 परिंडा घर पर अवश्य लगाएं। और इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई।

