सांचौर (अरविन्द डाभी) अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के चुनाव अधिवेशन का अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी सांचौर में नरेश पातलिया की अध्यक्षता में हुआ आयोजन ।

इस अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के नियमों व दिशा-निर्देशों तथा अन्य गतिविधियों पर उपस्थित जन द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी ।

तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि आगामी दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पोपटलाल धोरावत, सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य अम्बालाल पांचल, प्रधानाचार्य लक्ष्मणराम गर्ग, उप-प्राचार्य प्रकाशचंद पांचाल व व्याख्याता करण खोरवाल ने अहम भूमिका निभाई ‌।

अध्यक्ष पद के लिए परस्पर चर्चा करके केवलाराम परमार को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । उपाध्यक्ष के चार पदों पर अम्बालाल राणुआ, शांतिलाल राणा, रमेशकुमार परमार तथा पारसाराम राणा को सर्वसम्मति से चुना गया । महासचिव पद पर प्रकाशचंद्र जीनगर को सर्वसम्मति से चुना गया । कोषाध्यक्ष पद पर शंकरलाल गवारिया को सर्वसम्मति से चुना गया । विधि सलाहकार के दो पदों पर रमेशकुमार बाजक तथा केसाराम पतालिया को सर्वसम्मति से चुना गया । प्रचार मंत्री के दो पदों पर महेन्द्रकुमार जगत तथा बाबूलाल गर्ग को चुना गया । संगठन मंत्री के चार पदों पर बेचराराम पातलिया, लखमाराम सोलंकी, रमेशकुमार जाटोल तथा मंगलाराम गवारिया को सर्वसम्मति से चुना गया । मीडिया प्रभारी के दो पदों पर संजयकुमार कालमा तथा ऐडवोकेट राजेंद्रकुमार हिंगड़ा को सर्वसम्मति से चुना गया । प्रवक्ता के दो पदों पर कानाराम कोली और सांवलाराम जयपाल को सर्वसम्मति से चुना गया । शेष रहे पदों पर आगामी बैठक में मनोनयन किया जाएगा । चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और कार्य की शपथ ग्रहण करवाई गई । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशाराम मेहरा, नायब तहसीलदार वेरसीराम पारेगी, छगनलाल खानवत, सेंधाराम बावरला, रामचंद्र पारेगी, विरधाराम गोयल, नरसिंगाराम फुलवारियां, मसराराम गर्ग, बंशीलाल खोरवाल, जावंताराम परमार, जेताराम परमार, नेमीचंद खोरवाल पूर्व अध्यक्ष,श्रवणकुमार गेलाना, हेमराज राणा, जयकिशन भील, आसूलाल गोयल, रीड़मलराम हिंगड़ा, तुलसाराम राणा, जेताराम परमार, हरलाल पारेगी, शंकरलाल खोरवाल, रमेशकुमार बगैरिया, रायमलराम राणुआ, पूराराम पारीक, मोहनलाल पारीक, हंसराज पारीक, रूपाराम परमार, रामलाल करावड़ी, हरिराम एपावत, पोपटलाल व्याख्याता, जितेन्द्र परमार, मेवाराम बाजक, नरपतसिंह पारेगी, जयकृष्ण मेघवंशी, बाबूलाल पारेगी, रमेश पी खानवत , मनीष धोरल, कमलेश मूलनिवासी, विक्रम गवारिया, डॉ. श्रवणकुमार परमार, रविकुमार धोबी, भागीरथ खोरवाल, कृष्ण कुमार वाघेला, रमेशकुमार खानवत, सुरेशकुमार गोयल, जयकिशन चौहान, सांवलाराम खींची, एड. नरेन्द्र डांगरा, डॉ.आसूराम सिंघल, कांतिराम परमार, अशोक कुमार मेघवाल, गणपतलाल, दीपाराम हिंगड़ा, मुकेश कुमार जाखल, बलदेव हिंगड़ा, अरविंद खोरवाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *