राजसमंद। डा.अंबेडकर रिमेंबरेस सेलिब्रेशन 2026 राजसमंद मे दिनांक 10 मई 2026 को शानदार आयोजन हुआ जिसमें विषय “महिला सशक्तिकरण – एक शाम बाबा साहब के नाम” रखा ।

महिला वक्ता ,ऐंकर , महिला गायन ,आयोजन सभी महिलाओं द्वारा हुआ और पूरा परिवार इस उत्सव में सहयोगी रहा है ।

अतिथि कवियित्री सुनीता बौद्ध टूंडला आगरा ने अपनी कविता ,नगमे ,छंदो कि प्रस्तुति से शानदार प्रस्तुति दिया । अतिथि नमिता सोलंकी महिला प्रदेश अध्यक्ष परिसंघ डोमा ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत जानकारी दिया। अतिथि एडवोकेट रघुनाथ बौद्ध ने महिलाओं के कानूनी अधिकार , सामाजिक ,शैक्षिक ,राजनैतिक आत्म निर्भरता व स्वयं के निर्णय लेने पर जोर देते हुए अपने अधिकारो के लिए जागरूकता व लडना बताया ।


अन्य वक्ता में डा अनिता कुलदीप ने विस्तृत जानकारी दिया । सभी का सम्मान आयोजकों द्वारा किया , श्रद्धा सुमन अर्पित कि । बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दि । मुख्य निर्देनन डा.योगेंद्र वर्मा का रहा बाकि सहयोग सभी डाक्टर टीम का रहा जिनमे ट्रस्ट से डा अशोक कुलदीप ,डा.राजकुमार खोलिया ,डा कृपा शंकर डा. चादोलिया आदि का रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *