सांचौर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरा का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ रहा। इस विद्यालय का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा हैं,जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

विद्यालय में कुल 61 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी,जिनमें से 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मैहनत को दर्शाता है। विद्यालय की होनहार छात्रा पवन कुमारी ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान और राज्य मेरिट में स्थान बनाया हैं। इसके अलावा रवीना कंवर (97.80%), स्वरूप कंवर (96.80%), पूजा कुमारी (94.60%), ललिता कुमारी (94.40%), विकास कुमार (94.00%), निरमा कुमारी (93.80%) और जयंती (92.40%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय,जिले का नाम रोशन किया। विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यालय की 17 छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ, जो छात्राओं की उत्कृष्ट प्रतिभा को दर्शाता है और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।



उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय स्टाफ व प्रबंधन ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस उपलब्धि की जानकारी प्रधानाचार्य मोहम्मद उमरदराज खान ने दी और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
