चितलवाना । (अरविन्द डाभी) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 12वीं कला और विज्ञान वर्ग में सांचौर की बेटियों ने सांचौर-जालोर जिले में परचम लहराया हैं। सांचौर क्षेत्र की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान और कला वर्ग में शानदार अंक हासिल कर इन छात्राओं ने जिले ही नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।सांचौर के रामपुरा की मनिषा गुलसर पुत्री राकेश कुमार ने विज्ञान वर्ग में 95.60% अंक प्राप्त कर जिला और राज्य मेरिट में स्थान बनाकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं लुनियासर की नीलम सोलंकी पुत्री जबराराम सोलंकी ने 94.40% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।वहीं,कला वर्ग में भी बेटियों का दबदबा देखने को मिला।

राउमावि विरोल की पिंका कुमारी (छोटी विरोल) ने 91.40% अंक प्राप्त किए। वहीं,राउमावि पहाड़पुरा की आरती कुमारी ने 93.20% और भागवंती कुमारी ने 90.40% अंक हासिल कर सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को साबित किया। सभी छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं समाज की होनहार बेटियों मेहनत, लगन हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
