‘भव्य कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का होगा आयोजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, कई सांसद, विधायक और समाज सेवी शिरकत करेंगे

चूरू। संत कबीर की 629वीं जयंती के पावन उपलक्ष में आगामी 28 जून 2026, रविवार को चूरू के गोयनका टाउन हॉल में “कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन होने जा रहा है।

संत कबीर शिक्षा समिति, चूरू (धानक समाज) एवं भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन, राजस्थान के प्रदेश महामंत्री और संत कबीर शिक्षा समिति के सचिव गुरू धानका ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम रविवार प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

गुरू धानका ने बताया कि समारोह में देश और विदेश से राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की नामचीन हस्तियां अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक हरलाल सारण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद दादा नारायणी सिंह केसरी, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री घनश्याम पिरोनिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आर वर्मा, महासचिव के एल धानक, हरिदास कठेरिया, प्रो. विजय कायत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, बलराम मंडल, कृष्णचंद्र शास्त्री, लक्ष्मण इंदौरा, महेन्द्र बावलिया सहित कई नाम शामिल हैं।

समिति सचिव गुरू धानका ने धानक समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, युवाओं और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे रविवार को अधिक से अधिक संख्या में गोयनका टाउन हॉल पहुंचकर कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करें और समाज की प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *