चितलवाना (अरविन्द डाभी)

जोधपुर में निर्माणाधीन मेघवाल समाज आरोग्य भवन धर्मशाला एम्स के लिए सांचौर के सरनाऊ निवासी गुलसर परिवार ने अपने स्वर्गीय पिता आसुराम गुलसर की आठवीं पुण्यतिथि पर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
गुलसर परिवार के दशरथ गुलसर (नर्सिंग अधिकारी, पीएचसी सरनाऊ), दलपत गुलसर (वरिष्ठ सहायक, आईसीडीएस रानीवाड़ा) तथा नरपत गुलसर (वरिष्ठ सहायक, पीईईओ सरनाऊ) ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय आसुराम गुलसर की स्मृति में यह राशि संस्था के नाम जमा करवाई।


बताया गया कि स्वर्गीय आसुराम गुलसर अपने जीवनकाल में भी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर उनके तीनों पुत्र भी समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।


डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर स्वास्थ्य एवं सेवा संस्थान, जोधपुर ने गुलसर परिवार के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाओं में सहायता मिलेगी।
गौरतलब है कि सांचौर व सरनाऊ क्षेत्र में भी गुलसर परिवार का सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है। इस अवसर पर स्वर्गीय आसुराम गुलसर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *