चौमूं।(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) शहर में मानव जन जागृति संस्थान द्वारा 6 सितम्बर को कोजी होटल चौमूं में आयोजित होने वाले द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा।

संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में सिगोंद खुर्द निवासी, हाल प्लॉट नम्बर 4, गणेश नगर-2, हरमाड़ा जयपुर निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविन्दपुरा-2 ब्लॉक-जालसू में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत कन्हैया लाल वर्मा का शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान हेतु चयन किया गया है।
प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल वर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे।
