चितलवाना। उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ा भुवाणा में आज जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ गौरव शर्मा ने उपस्थित लोगों को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।


गौरव शर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेता हिंगलाज दान चारण भुवाणा ने प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि “नशा शरीर का नाश है” और इससे व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान होता है।
इस दौरान पाबूदान सांवलदान, एएनएम द्रोपदी बिश्नोई, मेघाराम कोली, रामाराम कोली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *