जयपुर (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मुरलीपुरा स्कीम में गुरूवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं द्वारा सभा-भवन, मोरीजा रोड, चौमूं में आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का समिति के संरक्षक रामकिशोर राय एवं सेवानिवृत एडीएम कालूराम बुनकर के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।


साथ ही समारोह के सहसंयोजक राज परिहार एवं सहसंयोजक मुकेश कुमार कालोया के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।
समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया एवं कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को सभा-भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एकता तथा जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष श्री शंकरलाल जी सरावता, संगठन सचिव श्री गोपीराम जी महरडा, डॉ. चिरंजीलाल परिहार, राज परिहार, बंशीधर रांगेरा, भागीरथ खंडेलवाल, सुशील परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *