सरदारशहर। राजस्थान सेवा प्राध्यापक संघ रेसला द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पवन पारीक के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एव अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश किलनिया ने बताया कि रेसला प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर राजस्थान के समस्त ब्लॉकों में ज्ञापन दिया तथा चेतावनी दी गई है कि समय रहते अवकाश कटौती को वापस नहीं लिया गया तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ब्लॉक मंत्री डॉ भानी राम बरोड ने बताया कि अवकाश कटौती में ग्रीष्मकालीन अवकाशों में 10 दिन की और प्रधानाचार्य अधिकारिक अवकाश में एक दिन की कटौती की गई है जो कि संवैधानिक और छात्र हित में नहीं है। भीषण गर्मी में विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा ।


इस अवसर पर कुलदीप तिवाड़ी, चैन रूप सोनी , श्रवण कुमार , भलेराम, जयदेव आदि अनेक बड़ी संख्या में व्याख्याता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *