भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर द्वारा भिंयाड में चलाए जा रहे अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में आज का ध्वजारोहण भामाशाह दिनेश बालवां द्वारा किया गया ।

शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि भामाशाह दिनेश बालवां पुत्र सांवताराम निवासी बीसूकलां द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा शिविर संचालक के द्वारा स्कार्फ द्वारा स्वागत किया गया। बालवां ने बच्चों से मेहनत करने व मन लगाकर अपनी अभिरुचि मे निखार लाने की बात कही।
इसी तरह सेठ सोहन लाल पुत्र अमृतलाल ने बच्चों को दाल का हलवा व छोला का भोज दिया साथ ही उनके परिवारजनों ने अपने हाथों से भोजन परोसकर केले भी बाँटे ।
दक्ष प्रशिक्षिका प्रमिला चौधरी द्वारा सभी भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
