रतनगढ़। दिल्ली अधिनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड में व्याख्याता चित्रकला के पद पर चयनित सेहला निवासी दिव्या सुथार को अभिनंदन टीम सेहला द्वारा पांच जुलाई को सम्मानित किया गया।

अभिनंदन टीम सेहला के संयोजक संस्थापक लाल चंद मीणा ने बताया कि अभिनंदन टीम सेहला ने दिव्या सुथार और उनके माता-पिता दादा-दादी को माला पहनाकर और मौंमेटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

लाल चंद मीणा ने बताया कि दिव्या सुथार दिल्ली सरकार में व्याख्याता बनने वाली गांव की पहली बेटी है जो सेहला गांव की बेटीयों के लिए प्रेरणादायक है।
अभिनंदन टीम सेहला ,सर्व समाज सेहला की उन सभी प्रतिभाओं का सम्मान करती है जो सरकार सेवा में चयनित होकर या अन्य क्षेत्र में सेहला का नाम रोशन करती है।
इस कार्यक्रम में आशा राम सुथार, चंद्रप्रकाश, भगवान सिंह,इसपाक खान, आसिफ़ खान,सहीराम खोथ,डा.अयूब खा,चम्पा लाल मीणा, इन्द्र चन्द सारण, विक्रम मीणा,वसीम खान, रमेश कुमार नाई, नरेंद्र सुथार, पूर्णा राम लोहिया ,चांदमल लोहिया, कार्तिक मीणा आदि उपस्थित रहे।

