सरदारशहर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी तहसील सरदारशहर की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार चिराणिया की अध्यक्षता में ओमकार गेस्ट हाउस में आयोजित हुई।

बैठक में सरदारशहर तहसील अध्यक्ष हरिराम शीला करणसर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज मेघवाल, सचिव दीपाराम मेघवाल कोषाध्यक्ष रामलाल मेहरा व भानीपुरा तहसील से भागीरथ पाटवाल
को तहसील अध्यक्ष, ओमप्रकाश नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ऊकारमल मेघवाल सचिव ईशरराम मेघवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठन को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित चार प्रमुख पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यकारिणी गठन एवं संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर नई तहसील कार्यकारिणी का गठन कर जिला कार्यकारिणी को सुपुर्द किया जाएगा। इस दौरान संगठन को सामाजिक स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया



इस मौके पर जिला कार्यकारी सदस्य जिलाअध्यक्ष श्रवण कुमार चिरानिया, उपाध्यक्ष धन्नाराम पंवार, मामराज मेघवाल, धर्मपाल चंदेल मिडिया प्रभारी
के निर्देशन में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया इस मौके पर
मामराज मेघवाल सरपंच,रुपाराम मेव, जयचंद चिनिया,चानणमल धरट,रामेश्वर लाल कडे़ला मामराज जोईया भंवरलाल केशव प्रसाद असपालसल, पूर्णाराम, महावीर प्रसाद साडेला, भगवती प्रसाद साडेला ,घडसीराम मेघवाल,जयलाल , बीरबल राम मेव,बाबूलाल परिहार ,इंद्राज माहिच ,मनोज कुमार चिरानिया, गणपत बिरट, आसाराम चालीया, अमीलाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
