जालौर। भानु सेवा संस्थान के तत्वावधान में मानव सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी दौरान श्री राम हॉस्पिटल जालौर में भर्ती मांगी देवी पत्नी गणेशाराम चौधरी (67) को किडनी संबंधी बीमारी के चलते रक्त की आवश्यकता पड़ी। मरीज के परिजनों द्वारा सहायता की अपील किए जाने पर संस्थान के सदस्य डॉ. इन्द्रसिंह उर्फ विनोद सिंह निवासी जालौर ने तुरंत आगे आकर रक्तदान किया तथा 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाकर मानवता का परिचय दिया।


वहीं,डॉ. इन्द्रसिंह ने 42वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की हैं। उनके इस सेवा भाव की अस्पताल स्टाफ, मरीज के परिजनों एवं संस्थान सदस्यों ने सराहना की।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और समय पर रक्त मिलने से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
संस्थान सदस्यों ने बताया कि भानु सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य मानवता की सेवा करते हुए समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा गया कि “रक्तदान महादान” है तथा स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *