सांचौर । 1 मई 2026, विश्व को करूणा, प्रेम व शांति का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में हर्षोल्लास व खुशी के साथ मनाई गई।

अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर व भारतीय बौद्ध महासभा सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह महेन्द्र कुमार कालमा भादरूणा के सहयोग से राजकीय अंजनाबेन जिला अस्पताल सांचौर में मरीजों को फलाहार का दान करके की गई ।




सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि मानव मानव के प्रति दया, अहिंसा, बंधुता, करूणा, प्रेम, सहयोग और समानता का दुनिया को पाठ पढ़ाने वाले गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव पर सांचौर शहर के मुख्य अस्पतालों तथा सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास सांचौर में फलों का दान किया गया। तत्पश्चात बीलाल अस्पताल सांचौर के ब्लड बैंक में उपस्थित रक्तदाताओं ने मानव हितार्थ अपने रक्त का दान किया। रक्तदाता में ईश्वरलाल पांचल,कानाराम पारीक,रूपाराम पारीक, प्रकाश कुमार बोस,जगदीश,महेन्द्र ने रक्तदान करके पुण्य का कार्य किया।सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि बुद्ध ने दुनिया में अमन और चैन के लिए अपना जीवन बीता दिया था। उन्होंने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समानता को बढ़ावा दिया। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
भारतीय बौद्ध महासभा सांचौर के अध्यक्ष घेवर बौद्ध ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने कहा था कि, ‘अप्प दीपों भव:’ अर्थात् स्वयं का प्रकाश खुद बनो, दूसरों के भरोसे नहीं जीना चाहिए।
वहीं,विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में उसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। उनके चार आर्य सत्यों,पंचशील सिद्धांतों तथा अष्टांगिक मार्ग के वर्तमान में हितार्थ उद्देश्यों पर विचार रखें। इस महापर्व के अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सदाराम विश्नोई, एडवोकेट भीमाराम चौधरी, राउमावि सांचौर के प्राचार्य लाडूराम पंवार, मेघवाल समाज अध्यक्ष भंवराराम खांभू, प्रगतिशील शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम बाजक, एडवोकेट रमेशकुमार बाजक, एडवोकेट लाडूराम पांचल,गणपतलाल पांचल, एडवोकेट नरेंद्रकुमार डांगरा, मेघवाल युवा ब्लड के सदस्य मूलाराम वाघेला, पूर्व अध्यक्ष केवलाराम परमार, गणपतलाल हरिजन, प्रकाश पांचल, रामचंद्र पारीक परावा, जयंतीलाल परमार , छात्रावास वार्डन मोडूराम जयपाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
