जयपुर । नालंदा फाउंडेशन मरूधरा जयपुर परिसर मे बुद्ध पूर्णिमा समारोह व जीवन दर्शन पर 01 मई 2026 को प्रश्ननोतरि आयोजित हुई ।

कार्यक्रम मे प्रारंभ भगवान बुद्ध व बाबा साहब को दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

स्वागत भाषण एड रघुनाथ बौद्ध ने सभी का स्वागत करते हुए अंतराष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा का महत्व व जीवन तथा दर्शन पर जानकारी
दि गई ।

तदुंपरात बुद्ध रामदेव बौद्ध ,बाबू लाल सोगन तथा मनीषा बौद्ध ने बुद्ध गायन प्रस्तुत किया ।








मुख्य अतिथि, लेखक ,साहित्य कार व वरिष्ठ वैज्ञानिक हरदान हर्ष जयपुर थे जिन्होंने कहा कि एक खोज करके विश्व मे शांति व मानवता का संदेश दिया जिसको विश्व अपना रहा है ,ऐसा धम्म समानता ,करुणा व भाईचारे पर आधारित है । अध्यक्षता मदन लाल दूदवाल ने बुद्ध जीवन व दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला ।
अन्य वक्ता पि .सि महराणिया पूर्व महा प्रबंधक दूर संचार , जगदीश रमन समाजसेवी , विनय बौद्ध , राम कुमार महंदिया , पूर्ण सिंह मौर्य ,सायर सिंह बौद्ध ,सूरज मल वर्मा , नमिता सोलंकी , सोहन सिंह आजाद ,पवन बौद्ध मुख्य थे ।
प्रश्ननोतरी बुद्ध जीवन व दर्शन पर रघुनाथ बौद्ध तैयार दो पेपर 30 वर्ष से नीचे व महिला तथा 30 वर्ष से ऊपर पुरुष का चार पदाधिकारी द्वारा लिया गया जो सुरेन्द्र सिंह नारोलिया , मन मोहन वर्मा ,प्रवीण सिंगल तथा पवन बौद्ध थे जिन्होंने परिणाम घोषित किया। 30 वर्ष अधिक के पेपर में प्रथम स्थान -रामदेव बौद्ध , द्वितीय -राम कुमार मेहंदिया ,तृतिय स्थान -बसंत कूलवाल थे तथा महिला व 30 वर्ष से नीचे वर्ग में प्रथम स्थान- विमल दूदवाल व मंजू नारोलिया , द्वितीय – नवीन जलुथरिया ,तृतिय स्थान – डा. सांची मेश्राम व नमिता सोलंकी को प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया । सभी को सुजाता खीर ,केले ,जलेबी ,सलाद , मिठाई सहित अल्पाहार दिया तथा सभी बौद्ध परिवार ने श्रद्धा व खुशी से पर्व मनाया ।
धन्यवाद मनमोहन वर्मा ने दिया । संचालन रघुनाथ बौद्ध ने किया ।
