
जयपुर (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के संरक्षक सेवानिवृत एडीएम केआर बुनकर को डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के केंद्रीय कार्य समिति में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर 118, देवधारा कॉलोनी, मुरलीपुरा स्कीम जयपुर उनके निवास स्थान पर जाकर समिति के संरक्षक रामकिशोर राय, अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल, उपाध्यक्ष शंकरलाल सरावता, गोपीराम महरडा, डॉ. चिरंजीलाल परिहार, राज परिहार, बंशीधर रांगेरा, भागीरथ खंडेलवाल, सुशील परिहार आदि ने उनका माला साफा पहनाकर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
