रेसला द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
सरदारशहर। आज प्रदेश अध्यक्ष रेसला राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ के आह्वान पर रेसला ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में समस्त विद्यालयों में सरकारी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षकों के अवकाश में की जा रही कटौती न केवल हमारे संवैधानिक और सेवा अधिकारों का हनन है बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

ब्लॉक मंत्री डॉ भानी राम मेघवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर यह आंदोलन का प्रथम चरण है। इसके बाद दिनांक 13 अप्रैल को द्वितीय चरण में उपखंड मुख्यालयों पर जुलूस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप जाएंगे।

दिनांक 17 अप्रैल को तृतीय चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर रैली, नारेबाजी एवं पोस्टर बैनर के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री , प्रमुख सचिव शिक्षा के नाम ज्ञापन दिया जाएगा । यदि समय रहते छुट्टियों की कटौती वापस नहीं ली गई तो प्रदेश स्तर पर जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
