अटरु बारा। डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति एवं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति अटरू बारां के तत्वाधान में श्री बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण सालपुरा रोडअटरू में बैठक का आयोजन किया गया। डॉ अंबेडकर संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भव्य प्रतिमा अनावरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा एवं सभी भामाशाहों द्वारा किए गए सहयोग से डॉ भीमराव अंबेडकर की 40 फीट ऊंचाई पर भव्य विशाल प्रतिमा का अनावरण अंबेडकर भवन बस स्टैंड अटरू पर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में बाबा साहब के विचारों से प्रेरित अनुयाई उपस्थित होंगे।

साथ ही स्नेह भीम प्रसाद का भी वितरण किया जावेगा शीघ्र अति शीघ्र डॉ अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण एवं निशुल्क शिक्षण संस्थान एवं भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया जावेगा। जिसमें निर्धन असहाय निरक्षर शिक्षा से वंचित वर्ग के छात्र-छात्राएं निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे इन सभी बिंदुओं पर बैठक में निर्णय लिए गए। बैठक में संस्थापक बंसी लाल यादव, संरक्षक जसवंत यादव ,कोषाध्यक्ष प्रहलाद मीणा, जिला महामंत्री हरिमोहन शाक्यवाल, लटूर लाल मेघवाल, अमरलाल मेघवाल, रामचंद्र बेरवा, केसरी लाल मेघवाल, कमल किशोर मीणाअध्यापक, उपकोषाध्यक्ष कस्तूरचंद मेघवाल, सचिव गिरिराज एरवाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
