नागौर। बहुजन समाज बूडसू के तत्वावधान में 29 मार्च 2026 रविवार को शाम समय 8:00 बजे से स्थानीय रेगर मोहल्ला गंगा माई मंदिर के प्रांगण में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर अति आवश्यक बैठक रखी गई ।

बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती से पूर्व अंबेडकर अभिज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले संभागी को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा ।साथ ही सभी प्रतिभागी को शांतुना पुरस्कार दिया जाएगा 13 अप्रैल 2026 रात्रि में बाबा साहब के मिशन से संबंधित विचार गोष्ठी की जाएगी एवं 14 अप्रैल को मुख्य मार्ग से समता सद्भावना मार्च निकाला जाएगा एवं उसके बाद में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल (राजस्थान )ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम आकर्षक एवं बाबा साहब के विचारों से संबंधित ही होगा । इस आयोजन को करने का मात्र एक उद्देश्य समाज में अंबेडकरवाद को स्थापित करना है। कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ।आज की बैठक में बाबूलाल खारडिया, गोगाराम गुंगलिया, संतोष सुवासिया, आलोक कांसोटिया ,भंवरलाल सुवासिया ,लोकेश बडारिया ने बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसका सभी ने स्वागत किया एवं सर्वमान्य हुए ।अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर पुनः 1 अप्रैल 2026 को शाम 8:30 बजे से गंगा माई मंदिर में बैठक रखी गई है जिसमें और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस बार का कार्यक्रम अपने आप में अलग पहचान बनाएगा ।इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के बुद्धिजीवियों, लेखको, साहित्यकारो,अंबेडकर मिशन को मानने वाले लोगों के अलावा कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है ।आज की बैठक में जितेश बडारिया ,श्रवन आसोपिया, सुरेश बामनिया ,राजेंद्र ,शंकर लाल मौर्या ,शीशपाल गुसाईवाल, नवल किशोर मौर्य, दिनेश गहलोत ,बंसीलाल बडारिया, रमेश मोरिया, किशनलाल आसोपिया ,हीरालाल मोरिया के अलावा बहुजन समाज के कई लोग उपस्थित थे। सभी में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *