जयपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आम सभा एवं मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व अध्यक्ष पी.सी. हड़िया, पूर्व आईएएस बी.एल. आर्य, पूर्व डीजीपी के.एल. बैरवा, पूर्व आईएएस बी.एल. नवल, अजाक प्रदेशाध्यक्ष श्री राम चोरड़िया, पूर्व अध्यक्ष बी.एल. बैरवा, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. विमल, पूर्व आईपीएस जय नारायण शेर, पूर्व जज टेक चंद राहुल सहित संस्था की वर्तमान केंद्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस सत्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा, महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया तथा कोषाध्यक्ष दयानंद शक्करवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का भीम दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता तथा भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया ने संविधान संशोधन से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके उपरांत निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेरी ने संस्था परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों से संबंधित विस्तृत डीपीआर सभा के समक्ष प्रस्तुत की।

संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस सत्यवीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के विकास हेतु एक कमरे के निर्माण की घोषणा की तथा उपस्थित साथियों से भी इस दिशा में सहयोग का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी आह्वान पर सभा में उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक लगभग पचास कमरों के निर्माण की घोषणा की, जिससे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों में विशेष उत्साह का वातावरण बन गया।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष दयानंद शक्करवाल ने आगामी वित्तीय वर्षों का लेखा-जोखा एवं प्रस्तावित बजट सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रदेश स्तरीय इस आम सभा में प्रदेश भर से आए हजारों सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई और यूजीसी समर्थन बिल पर समाज ने एकमत से स्वागत किया और इस व्याप्त रोष को प्रकट किया समाज ने इस हेतु सड़कों पर उतरने का निर्णय किया. सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जयपुर जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा रलावता ने किया और कार्यक्रम को अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बना दिया।
