जैसलमेर। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से डॉ. अम्बेडकर समारोह आयोजन समिति, जैसलमेर की आम बैठक का आयोजन स्थानीय अम्बेडकर पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं उप जिला प्रमुख डॉ. भूपेंद्र कुमार बारूपाल ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक डॉ. नारायण दास इणखिया को सर्वसम्मति से चुना गया।

समिति के संरक्षक पद पर डॉ. भूपेंद्र कुमार बारूपाल, रेशमाराम भील एवं कप्तान मीणा को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास देवपाल, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल गर्ग, एडवोकेट रमन लाल बालोच तथा अध्यापक पुरखाराम भील को जिम्मेदारी दी गई।
महासचिव पद पर अधिशासी अभियंता देवीलाल भील, कोषाध्यक्ष रतनाराम बामनिया, संगठन मंत्री हरीश इणखिया, रमेश बालोच, मानाराम भील एवं विजय धारू तथा जिला प्रवक्ता के रूप में सुरेंद्र कुमार देवपाल को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हनुमानराम हटार, पूनमाराम गेवा, देवीलाल बोहा, मुकेश बारूपाल, अशोक इणखिया, रेवतराम तंवर, जोगिंदर भील, हजारा राम एवं प्रेम देवपाल को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में आगामी डॉ. अम्बेडकर जयंती को भव्य और विशाल रूप से मनाने के लिए विभिन्न प्रबंध समितियों का भी गठन किया गया। जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी हजारा राम जाम, प्रेम देवपाल, डॉ. हरीश बारूपाल एवं राजवीर को सौंपी गई। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए गोवर्धन दास देवपाल, मुकेश बारूपाल एवं के.आर. बाम्भनिया को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त भव्य शोभायात्रा के लिए डॉ. भूपेंद्र कुमार बारूपाल, हनुमानराम हटार एवं हरीश इणखिया को प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि हनुमान चौराहे पर आयोजित होने वाले कैंडल मार्च के लिए नेमाराम पंवार एवं रतनाराम बाम्भनिया को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं उप जिला प्रमुख डॉ. भूपेंद्र कुमार बारूपाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरे समर्पण और मनोयोग से कार्य करते हुए जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नारायण दास इणखिया ने आयोजन समिति की जिम्मेदारी दूसरी बार सौंपे जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठनों एवं समाज के सहयोग से इस वर्ष डॉ. अम्बेडकर जयंती को पहले से अधिक भव्य और विशाल रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में डॉ. दिनेश कुमार हींगडा, कमलाराम पवार, प्रेमाराम तेजपाला, केशरा राम बारूपाल, पप्पूराम, तेजाराम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
