जोधपुर
भानु सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित शिविर में समाजसेवियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी।

जोधपुर।
भानु सेवा संस्थान के तत्वाधान में रक्तवीर रविशंकर गोगली (संस्थान के उपाध्यक्ष, समाजसेवी) के 32वें जन्मदिन के अवसर पर एम्स जोधपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।


शिविर में संस्थान के संस्थापक व शिक्षक दमाराम गोगली ने 27वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। तेजाराम परिहार (नर्सिंग ऑफिसर, एमडीएम अस्पताल) ने 17वीं बार, ओमाराम बेगड़ (एम्स मैनेजर) ने 10वीं बार, संरक्षक नरेश कुमार ने 22वीं बार तथा उपाध्यक्ष रविशंकर गोगली ने 15वीं बार रक्तदान किया। इसी प्रकार राधेश्याम गोगली (16वीं बार), वासुदेव (11वीं बार), महेंद्र (7वीं बार), नेमीचंद (5वीं बार) तथा फलोदी जिला अस्पताल से जानकीलाल परिहार ने 6वीं बार रक्तदान किया।


इसके अलावा एमडीएम अस्पताल से दिलशान जोधा, गजाराम, राकेश कड़ेला, चंद्रकला, पिंकी प्रजापत, मुन्नी, जयश्री, मोहिनी, मुकेश सिंह, रमेश, दिनेश कुमार, श्रवणराम, सुरेश, रजनीश, राजूराम, प्रतीक कच्छवाह, मगाराम, मदनलाल, मनीष, संजय, किशोर, जितिन, नेमाराम, आशीष, जतिन, सूरजसिंह और हितेंद्र सहित अन्य रक्तदाताओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।


इस मौके पर भानु सेवा संस्थान के संस्थापक दमाराम गोगली, बाबा रामदेव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़, वंदे भारत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, सावलचंद पांचाल (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, एम्स), तेजाराम परिहार (नर्सिंग ऑफिसर, एमडीएम), ओमाराम बेगड़ (एम्स मैनेजर), अजय गंढेर, प्रेम कुमार भाटिया, नरेश कुमार, वासुदेव, महेंद्र लीलावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रक्तवीर रविशंकर गोगली ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है, इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *