जयपुर। 22 फरवरी 26 रविवार को संस्था प्रांगण मे वार्षिक साधारण सभा व स्थापना दिवस समारोह मदन लाल दूदवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

जिसमे संस्था हित मे नीतिगत फैसले लिए ,नव निर्मित नालंदा विहार व शैक्षणिक संस्थान को सुचारु संचालन हेतु भावी योजनाओं पर निर्णय लिए गये और आगामी एक वर्ष के कार्यक्रम निर्धारित किये ।

रघुनाथ बौद्ध महासचिव ने सभी नये पुराने सदस्यों का स्वागत किया और बैठक का एजेंडा , प्रोजेक्ट की जानकारी व साल भर की गतिविधियों को बताया ।

कोषाध्यक्ष ललित किशोर जी संस्थान पर कुल आय व व्यव का हिसाब देते हुए , लेखा जोखा पेश किया।


चुनाव प्रकिया चुनाव अधिकारी सीताराम स्वरूप अधीक्षण अभियन्ता जल संसाधन जयपुर द्वारा पूरी की तथा नव निर्वाचित निम्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई :-
अध्यक्ष – मदन लाल दूदवाल
उपाध्यक्ष-सुरेन्द्र सिह नारोलिया
महासचिव -रघुनाथ बौद्ध
कोषाध्यक्ष – ललित किशोर
सचिव – मन मोहन वर्मा
संगठन सचिव -देवी दत्त बौद्ध
कार्यकारिणी सदस्य –
1.अमित कुमार बुद्धप्रिय
2.आनंद फुलुके
3.बाबूलाल सोगन
4.बाबू लाल जलुथरिया
5.मंजू नारोलिया
इन 11 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त 4 सदस्यों की उप समिति बनाने का निर्णय लिया जो प्रबंध कार्यकारिणी की सहयोगी होगी जिसमे –

  1. सूरजमल पालीवाल
  2. प्रवीण सिंगल
  3. मोहर सिंह
  4. विमल दूदवाल
    इसके अतिरिक्त संस्था का महिला प्रकोष्ठ बनाया जो सांस्कृतिक व जागरूकता के कार्य करेगी जिसमें टीम निम्न प्रकार है :-
    1.अध्यक्ष – शर्मिला वर्मा
    2.महासचिव- मंजू नारोलिया 3. पांच अन्य सदस्य – मनीषा बौद्ध , कमला बुद्धप्रिय, अनोखी देवी , विमल दूदवाल व अनीता आलडिया है ।
    स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बी.एल .भाटी समाज सेवी व पूर्व अधीक्षण अभियंता थे तथा विशिष्ट अतिथि डा.निरंजन चिराणिया झुंझुनू थे । सभी प्रबुद्ध जनो ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की । अतिथी गणो ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया व बधाई दी तथा सौदार्य माहोल मे चुनाव होने पर प्रशंसा की तथा संस्था की प्रगति के कामना करते हुए रचनात्मक कार्य मे सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया । पवन बौद्ध , मनीषा बौद्ध , सुमन देवी गुंजन व डा चिराणिया को सम्मानित किया ।
    सफल संचालन रघुनाथ बौद्ध महासचिव ने किया तथा अंत मे धन्यवाद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह नारोलिया ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *